नदीम बड़गुजर ने की केंद्रीय बजट की प्रशंसा, कहा विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा यह बजट

नदीम बड़गुजर ने केंद्रीय बजट पर कहा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के रूप में भारत खड़ा हो रहा है। केंद्रीय बजट में जन-जन का ख्याल रखा गया है। आज केंद्रीय योजनाओं के संचालन और धरातल पर उतारने का काम हमारी विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। देश की जीडीपी मेें छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान है। केंद्रीय बजट का लाभ प्रदेश की जनता को भी मिलेगा। नदीम बडगुजर ने कहा- कि किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7.7 करोड़ किसानों को अल्पकालिक लोन की सुविधा दी जाएगी। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना भी लाई जाएगी। नदीम बड़गुजर ने कहा- 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पहली बार उद्यमिता शुरू करने वालों के लिए योजना शुरू की जाएगी। यह अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन प्रदान करेगी। इस योजना में स्टैंड-अप इंडिया योजना से प्राप्त अनुभवों को शामिल किया जाएगा। नदीम बड़गुजर ने कहा कि केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को भी भरपूर लाभ मिलेगा। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की विदेशी नीति में अमूलचूल परिवर्तन आया है, भारत के विकास का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज भारत विश्व गुरू बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3