बेमेतरा वार्ड 2 में 5 लोगों ने वार्ड प्रभारी अनिल रजक को भाजपा पार्षद प्रत्याशी टिकट के लिए सौंपा आवेदन

बेमेतरा: बेमेतरा शहर भाजपा शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड नंबर 2 मानपुर विद्यानगर का बैठक प्राथमिक शाला के पास विद्यानगर में रखा गया था। जिसमें भाजपा नगर पालिका चुनाव वार्ड नंबर 2 बुथ प्रभारी अनिल रजक, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू ने मोदी सरकार एवं विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना, अयोध्या रामलला दर्शन योजना, विश्वकर्मा योजना, किसान सम्मान निधि योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दिया व आने वाले नगरीय निकाय नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कमल छाप में बटन दबाकर भारी मतों से जीताने के लिए आह्वान किया। 

बैठक में वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी पार्षद पद के लिए पांच महिलाएं पुष्पा साहू, सीमा अनंत, उत्तरादेवी राजपूत, रजनी श्रीवास्तव एवं लछनी लहरे ने वार्ड प्रभारी अनिल रजक को टिकट के लिए आवेदन सौंपा। इस बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा , नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जैनेंद्र सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजू देवांगन, शहर भाजपा महामंत्री युगल देवांगन एवं संतोष वर्मा एवं डॉ रोशन साहू किसान मोर्चा के आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन एवं आभार वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू ने की।

इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष अशोक साहू, यशवंत लहरे, माखन अनंत, दुर्गा साहू, सनत राजपूत, रमेश तिवारी, धरमू वर्मा, बलराम साहू, रमेश वर्मा, प्रकाश अनंत, पंचराम, करण रात्रे, सुलोचनी राजपूत, राजकुमारी, बिरजा मानिकपुरी, पुष्पा वर्मा, दुलारी, देवकी उत्तरा, भगवतीन, रितु , रेखा,बाहरिन,संजू, आरती, कुंवरिया ,सुनती, संगीता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3