दुर्ग नगर निगम से कांग्रेस का होगा सफाया, भाजपा नेता डॉ.प्रतीक उमरे ने किया दावा

दुर्ग नगर निगम से कांग्रेस का होगा सफाया, भाजपा नेता डॉ.प्रतीक उमरे ने किया दावा

दुर्ग नगर निगम से कांग्रेस का होगा सफाया, भाजपा नेता डॉ.प्रतीक उमरे ने किया दावा

दुर्ग नगर निगम से कांग्रेस का होगा सफाया, भाजपा नेता डॉ.प्रतीक उमरे ने किया दावा


दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में इस बार भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस का इस बार दुर्ग नगर निगम से सफाया हो जाएगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि झूठ के हाथ पांव नहीं होते हैं और यह बहुत जल्दी बेनकाब हो जाता है।कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा पिछले पांच वर्षों में पूरी तरीके से बेनकाब हो चुका है इसलिए नगरीय निकाय चुनाव में चाहे जितने झूठ बोल लें या चाहे जितनी कसमें खा ले अब दुर्ग की जनता कांग्रेसियों की बातों पर ऐतबार नहीं करेगी।कांग्रेस के महापौर का पांच वर्षों का कार्यकाल दुर्ग के इतिहास में काले अध्याय के रुप में दर्ज हो चुका है।इन पांच वर्षों में दुर्ग की जनता को सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तक तरसना पड़ गया था।इन पांच वर्षों में दुर्ग नगर निगम सिर्फ भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका था।पांच वर्षों तक नगर निगम की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी की निगम कर्मचारियों को पैसा देने तक निगम मद में पैसा नहीं था।इन पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी द्वारा दुर्ग नगर निगम में सिर्फ कमीशनखोरी किया गया,आय के श्रोत बढ़ाने निगम में कोइ प्रयास नहीं किया गया। बड़े बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दुर्ग में शोपीस के लिए खड़े किए गए लेकीन ना ही इनका आबंटन किया गया ना ही किराए पर दिया गया।कांग्रेस के महापौर पूरी तरह से सत्ता के नशे में चूर थे जिसका परिणाम दुर्ग के आम जनमानस को पुरे पांच सालों तक भोगना पड़ा।कांग्रेस दुर्ग नगर निगम को जितना लूट सकती थी लूट चुकी है लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकती क्योंकि जनता का भरोसा पूर्ण रुप से भारतीय जनता पार्टी के साथ है।इसलिए दुर्ग नगर निगम से अब कांग्रेस का सफाया होना तय है।


Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3