भाजपा सत्ता में आई तो एक ही लक्ष्य नगर का विकास - तोरण लाल साहू

भाजपा सत्ता में आई तो एक ही लक्ष्य नगर का विकास - तोरण लाल साहू

भाजपा सत्ता में आई तो एक ही लक्ष्य नगर का विकास - तोरण लाल साहू

भाजपा सत्ता में आई तो एक ही लक्ष्य नगर का विकास - तोरण लाल साहू 


जलआवर्धन योजना, 100 बिस्तरा अस्पताल,केंद्रीय विद्यालय, बायपास रोड सहित निवासरत लोगो को पट्टा दिलाना प्राथमिकता।

दल्लीराजहरा - नगरपालिका दल्लीराजहरा चुनाव में पिछले 5 पंचवर्षीय कार्यकाल ने भारतीय जनता पार्टी कभी सत्ता में नहीं आ पाई है। नगर पालिका के छठे कार्यकाल में सत्तासीन होने के लिए पार्टी ने एकजुटता दिखा प्रचार प्रारंभ कर दिया है। केंद्र व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होने से ट्रिपल इंजन की सरकार बना नगर में विकास की बात भाजपा नेता कर रहे है और इसका लाभ भी मिलने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है। बुधवार को नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी बात रखी भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी प्रवक्ता छाया विधायक देवलाल ठाकुर ने कहा कि इस बार हमें हर हाल में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रत्याशी को ही विजयी बनाना है।श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वह आम जनता के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिसमें एक महतारी वंदन योजना प्रमुख है इसके साथ ही अन्य योजनाएं हैं जो आम लोगों के लिए काफी लाभप्रद हैं यदि नगर पालिका दिल्ली राजहरा में भी भाजपा का प्रत्याशी अध्यक्ष होता है तो डबल इंजन की सरकार चलेगी जिसके चलते नगर का विकास तो होगा ही साथ ही जो रुके हुए काम है उसे भी प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा अभी हमने देखा है कि अब तक नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष नहीं था जिसकी वजह से विकास के काम में यह नगर पिछड़ता ही जा रहा था लेकिन अब केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी भाजपा की सरकार है इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद नगर के विकास में भी उत्तरोत्तर प्रगति होगी।
श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार तोरण लाल साहू पर अपना विश्वास जताया है जो स्थानीय होते हुए नगर की समस्याओं को भली भांति से जानते हैं इसलिए वे विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में अपना पूरा जोर लगाएंगे।
इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरी यह प्राथमिकता रहेगी की नगर के सभी 27 वार्डों में विकास के काम किए जाएंगे तथा रुके हुए कामों को पूरा कराया जाएगा ऐसे काम जो कांग्रेस के शासनकाल में अधूरे पड़े हुए थे।श्री साहू ने कहा कि यदि उन्हें नगर की जनता का आशीर्वाद मिला तो वह अध्यक्ष पद पर रहते हुए रुका हुआ काम ,जल आवर्धन योजना 100 विस्तार अस्पताल तथा बायपास रोड के लिए अपने जिला स्तर के नेताओं के साथ मिलकर राज्य सरकार से बात कर उसे पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।श्री साहू ने कहा कि विकास के मुद्दे पर इस बार चुनाव लड़ेंगे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को लेकर आम जनता तक जाएंगे उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा नगर पालिका में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड 27 तक के भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भी जीत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंद वाधवानी, सौरभ लूनिया, जयदीप गुप्ता,शीतल नायक धर्मेंद्र गाड़ियोंक, श्याम जायसवाल,महेंद्र सिंह,मुस्ताक अहमद महेश पांडे,सुरेश जायसवाल, सुदेश सिंह,राजेश दसोड,छगन साहू,स्वाधीन जैन, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3