राष्ट्रीय रजक महासंघ बिलासपुर संभाग की बैठक आज 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में गरिमा मय वातावरण में संपन्न हुआ

राष्ट्रीय रजक महासंघ बिलासपुर संभाग की बैठक आज 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में गरिमा मय वातावरण में संपन्न हुआ

राष्ट्रीय रजक महासंघ बिलासपुर संभाग की बैठक आज 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में गरिमा मय वातावरण में संपन्न हुआ

राष्ट्रीय रजक महासंघ बिलासपुर संभाग की बैठक आज 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में गरिमा मय वातावरण में संपन्न हुआ


        
सर्वप्रथम राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश संरक्षक एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निज सहायक तुलसी कौशिक का संभाग जिला महानगर बिलासपुर महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने पुष्प कुछ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। 
तत्पश्चात बिलासपुर संभाग की ओर से साल भेंट कर सम्मान किया गया। 
       
तुलसी कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संगठन की दृष्टि से बिलासपुर संभाग अत्यंत संपन्न रहा है। प्रदेश की संस्कारधानी एवं न्यायधानी होने के कारण यहां के समाज के लोगों की सोच राष्ट्र निर्माण की रही है। विधानसभा में समाज के सफल प्रदर्शन एवं समाज हित की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपने की कार्यवाही के लिए समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के इतिहास में यह पहला अवसर है कि समाज का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में गरिमा मय वातावरण में माननीय मुख्यमंत्री के साथ बैठक सामाजिक स्थिति स्थिति को विस्तार से बताते हुए मांग का ज्ञापन सौंपा गया।
         
राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मल कर ने राष्ट्रीय रजक महासंघ की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी छोटे-छोटे संगठनों का महासंघ राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ है ।पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाज को संगठित करने के लिए प्रदेश कमेटी, संभागीय, जिला एवं नगर इकाइयों, एवं युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ शिक्षा प्रकोष्ठ आदि का गठन प्रत्येक जिलों में किया जा रहा है समाज हित के कार्यों के लिए सभी जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी से समाज हित के विचारों को आमंत्रित कर सुझाव के अनुसार कार्य करने की योजना तैयार किया जा रहा है। 
      
प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मल करने विधानसभा में प्रदेश के सभी जिलों के उपस्थित सभी पदाधिकारी का आभार प्रदर्शन किया कि आप सभी के अथक मेहनत परिश्रम लगन व समाज के प्रति निष्ठा के कारण माननीय मुख्यमंत्री जी को समाज की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए समाज को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांग की गई।

       
बैठक को काशीराम रजक राष्ट्रीय सचिव, प्रहलाद रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रजक, रामेश्वर निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश कर्ष, रामधन रजक जिला संघ चालक बिलासपुर,परसराम निर्णेजक विभाग बौद्धिक प्रमुख, संभागीय संरक्षक डी आर कर्ष, संभागीय महासचिव माखन निर्मलकर, जिला संरक्षक ओमप्रकाश रजक, पित्रेश उजागर जिला अध्यक्ष जिला जांजगीर, गणेश रजक, निलेश नर्मदा रजक युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, बाबा रजाक नगर संरक्षक, विजय रजक नगर अध्यक्ष, नारद रजक जिला संरक्षक, मोतीलाल निर्मलकर जिला अध्यक्ष, जितेंद्र बरेठ, नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्रीमती आशा निर्मलकर संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती सरोज निर्मलकर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, आदि पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रदीप निर्णेजक संभागीय सचिव एवं आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री श्री मोनू रजक ने किया। 

उक्त अवसर पर प्रदेश संरक्षक ज्ञान सिंह निर्मलकर, लक्ष्मीकांत निर्णेजक सदस्य रजक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, रमेश कर्ष संभागीय उपाध्यक्ष, अरुण निर्णेजक जिला सदस्य, राकेश निर्मलकर, डी रजक जिला संरक्षक, विश्व कांत निर्मलकर, आदित्य निर्मलकर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3