छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा - डॉ. प्रतीक उमरे
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने भीषण गर्मी में भी जागरूकता के साथ चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं का उत्साह बता रहा है छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास जताया है।देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार की कितनी जरूरत है इस बात की समझ मतदाताओं को है।इसलिए यह तय है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा।2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 50.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 9 सीटें जीती थी,इस बार पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़ते हुए वोट प्रतिशत में भी भारी बढ़ोतरी होने का दावा उन्होंने किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर ले जाने का जो संकल्प लिया है,उसे पूर्ण करने समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरे चुनाव के दौरान मेहनत और लगन से कार्य किया है।जिसके लिए समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत आभार।