तिल्दा नेवरा।शहर मंडल ने रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में विशाल महाजनसंपर्क रैली निकल गई
तिल्दा नेवरा। शहर मंडल ने रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में विशाल महाजनसंपर्क रैली निकल गई
तिल्दा नेवरा। आज चुनाव के अंतिम दिवस भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर मंडल ने रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में विशाल महाजनसंपर्क रैली निकल गई, महाजनसंपर्क रैली में हजारों की संख्या में महिला और नौजवान शामिल हुए। रैली का स्वरूप देखकर के शहर में और राजनीतिक गलियारों में जोरो की चर्चा रही।
रैली का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में आए भाई योगेश अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार, भाजपा तिल्दा नेवरा नगर शहर मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने किया।
दोपहर दो बजे नगर प्रवेश द्वार साईं मंदिर चौक के पास से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम लंबी रैली के साथ निकला, हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं निकली, राउत नाचा, पंथी नृत्य, ढोर बाजे गाजे के साथ कार्यकर्ता जिंदाबाद किले नारे लगाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक शहीद हेमू कल्याणी चौक, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक होते हुए नेवरा भ्रमण कर वापस गांधी चौक में सभा का रूप लेकर समाप्त हुई।
सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के जीवन सदैव तत्पर है केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हो या राज्य की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से किए हुए हर वादे को निभाया है आज हर गरीब परिवार का सबसे बड़ा सपना होता था कि अपना मकान हो, दो वक्त की रोटी और अनाज की व्यवस्था, घर खर्च के महिलाओं लिए खुद की राशि हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योजनाएं लाई गई और जितनी योजना लाई गई सारी योजनाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्ण किया।
भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में आये भाई योगेश अग्रवाल मंच से सभा को सम्बोधित करते हुए कहां कि एक गरीब, मध्यम परिवार का सपना पूरा हुआ जो कभी अपना घर हो का सपना था, उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा किया। नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि देश में कोई भी आवास विहीन नहीं रहेगा, देश में आगामी 3 करोड़ और आवास बनाए जाएंगे, प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को 1000 महतारी वंदन योजना के तहत सीधे खाते पर पहुंचा जा रहे हैं, जो हमारी महिला बहनों के लिए बहुत बड़ा महत्व रखता है, देश में कोई भी परिवार गरीब व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार चल रही मुफ्त अनाज की योजना को बढ़ाते हुए आगामी 5 साल तक हर गरीब परिवार को नि:शुल्क अनाज की घोषणा की है।
सभा को पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, मंडल प्रभारी शिव शंकर वर्मा, पंचायत सदस्य अदिति बाघमार, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार पाटिल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया, मंच संचालन भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश जैन, समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल, लक्ष्मीचंद नागवानी, सुमन गिरी गोस्वामी, महामंत्री सूरज नारायण शर्मा, रमेश रिंकू अग्रवाल, विवेक आनंद अग्रवाल, पार्षद विकास कोटवानी, राजकुमार गेंड्रे, रवि सेन, श्रीमती कृष्णा शर्मा, लुकराम बघेल, पोषण वर्मा, सतीश निषाद, कृपाराम पटेल, दुर्गा पटेल, विक्रम अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, नंदिनी खिचरिया, पोषण साहू, आदर्श अग्रवाल, निखिल जैन, आरती गिलहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चरण जांगड़े, सुखदेव वर्मा, खूबचंद वर्मा, नरेंद्र लहरी, नवीन केसरवानी, जय केसरवानी, पंडित गणेश शर्मा, मनोज साहू, अरविंद वर्मा, सचिन संघारे, मुन्नी गिरी गोस्वामी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।