सुपर 40 बागबाहरा से नौ का नवोदय और एक का जवाहर उत्कर्ष में चयन

सुपर 40 बागबाहरा से नौ का नवोदय और एक का जवाहर उत्कर्ष में चयन

सुपर 40 बागबाहरा से नौ का नवोदय और एक का जवाहर उत्कर्ष में चयन

सुपर 40 बागबाहरा से नौ का नवोदय और एक का जवाहर उत्कर्ष में चयन


बैच 2024 में बागबाहरा की सुपर 40 कक्षा के बच्चो ने नवोदय की परीक्षा में अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। सुपर 40 क्लासेस के संयोजक प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोमाखान हीरासिंग नायक और गणित शिक्षक मिडिल स्कूल गबौद जितेंद्र दीवान ने बताया कि इस वर्ष 9 बच्चे कु.समृद्धि साहनी ,कु. लोगाक्षी साहू ,कु. जिया दीवान, कु. कुमानसी ध्रुव, कु. मेधा दीवान, भैया ब्रविम निषाद भैया, योगांश चंद्राकर, भैया बालाजी महानंद, भैया नेलसन यादव ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की वही एक छात्र बसंत मिरी ने जवाहर उत्कर्ष विद्यालय में अपना स्थान बनाया है। इस प्रकार अभी तक कुल 10 बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना स्थान बनाया है।इस उपलब्धि पर प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह मरकाम सर, एबीईओ रामता मन्नाडे ,बीआरसी केवल टंडन सर सभी संकुल समन्यवको ने बच्चो को बधाई दी है। सुपर 40 क्लासेस के संचालन व बच्चों के कुशल मार्ग दर्शक रहे सुपर 40 टीम के सभी शिक्षक रश्मि शर्मा, केदारनाथ साहू ,छोटूराम निषाद,सुभाष चंद्राकर ,अनिल चक्रधारी ,दौलत दीवान ,योगेंद्र चंद्राकर ,राजेंद्र साहू, धनेश्वर साहू , जगदेव प्रसाद साहू, लोकनाथ रैदास, डॉक्टर विजय व्यवहार,प्रेमचंद डडसेना ,राजकुमार चंद्राकर, अश्विनी दीवान,रिंकल बग्गा ,प्रेम ठाकुर, मुरली यादव, अविनाश साहू,रहमान खान, राम लाल पटेल, परसराम ठाकुर आदि सभी ने बच्चो की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। 

 सभी को ज्ञात हो कि सुपर 40 क्लासेस बागबहरा के सेवाभावी शिक्षको के द्वारा 2019 से संचालित है। इस संस्था का उद्देश्य बच्चो को नवोदय, प्रयास,सैनिक विद्यालय,जवाहर उत्कर्ष, एकलव्य विद्यालय में भर्ती आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के साथ - साथ विकासखंड बागबाहरा के शहरी ग्रामीण बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है।मीडिया प्रभारी धीरज तिवारी ने बताया कि अभी प्रयास विद्यालय के लिए कक्षाएं लग रही है। भविष्य में बागबाहरा विकासखंड से इस वर्ष और अधिक बच्चो का चयन एकलव्य विद्यालय और प्रयास विद्यालयों में होगा ऐसी आशा है।


श्री हेमसागर यादव जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3