लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान समय निकालकर भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे के घर पहुंचे दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान समय निकालकर भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे के घर पहुंचे दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव
लोकसभा चुनाव के लिए विजय बघेल के पक्ष में प्रचार के दौरान समय निकालकर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की माता पुष्पा उमरे का आशीर्वाद प्राप्त करने उनके घर पहुंचे दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव। पुष्पा उमरे छत्तीसगढ़ सेन समाज की संरक्षक होने के साथ ही वार्ड 42 कसारीडीह की छाया पार्षद है। पिछले नगर निगम चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ कर 700 के करीब वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहीं थीं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तीसरे पायदान पर थी। आज भी समाज के साथ ही कसारीडीह क्षेत्र मे पुष्पा उमरे की अच्छी पैठ है। खासकर महिला वर्ग के बीच,विधायक गजेंद्र यादव ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान समय निकालकर उनके निवास पहुंचकर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल पक्ष में मतदान की अपील किया। इस दौरान पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे भी उपस्थित थे।