बेमेतरा:- एसपी बेमेतरा के निर्देशन पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की अवैध गतिविधियों पर ताबडतोड कार्यवाही।
बेमेतरा:- एसपी बेमेतरा के निर्देशन पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की अवैध गतिविधियों पर ताबडतोड कार्यवाही।
जुआ एक्ट के 01 प्रकरण में 04 जुआडियानो से नगदी रकम 7,480/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त
मेघू राणा बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 08.03.2024 को चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैसामुडा तालाब पार के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है कि सुचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकडे गये। जिसमें 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियानो 1. जितेन्द्र ऊर्फ जित्तु घृतलहरे उम्र 32 साल साकिन सिरसा 2. भुपत साहू उम्र 35 साल साकिन बाबा सिंघौरी 3. प्रकाश वर्मा उम्र 30 साल साकिन तेन्दुभाठा थाना साजा 4. चौनू साहू उम्र 48 साल साकिन थैसामुडा चौकी देवरबीजा जिला के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 7,480/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अशरफ खान, भागवत सिंह आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, कैलाश पाटिल, रामेश्वर पटेल, प्रवीण वर्मा, डामन धीवर, छोटू राम टेंबुलकर, गजानन पटेल,एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।