तिल्दा नेवरा। नेशनल लोक अदालत में निबटे कई प्रकरण 48,56,328 रुपए की हुई वसूली
9 मार्च को व्यवहार न्यायालय तिल्दा नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें बैंक प्रकरण, नगरपालिका, ट्रैफिक चालान, आबकारी, चेक बाउंस, क्रिमिनल राजीनामा, सिविल प्रकरण, अन्य क्रिमिनल प्रकरण आदि प्रकरण सामने आए थे जहां पर कई प्रकरण निराकृत भी किए गए।
तिल्दा व्यवहार न्यायालय में कुल 744 प्रकरणों में से 402 प्रकरण निराकृत किए गए एवं 48,56,328 रुपए की वसूली की गई ।