दल्ली राजहरा: अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट राजहरा माइंस रहे विजेता
राजहरा खदान समूह के अंतर्गत विगत चार दिनों से चली आ रही अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट जिसमें दल्ली माइंस राजहरा महामाया माइंस और झरण दल्ली माइंस के द्वारा दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में जा रहा था l जिस में सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया l कल दल्ली माइंस और राजहरा माइंस के बीच फाइनल मैच खेला गया l दोनों टीमों ने बेहतर मुकाबला किया अंत में राजहरा माइंस विजेता रहते हुए यह ट्रॉफी अपने नाम में कर लिया l
राजहरा माइंस की ओर से एकमात्र गोल लक्ष्मी रौतेल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह श्रीमान आर. बी. गहरवार थे l विशेष अतिथि के रूप में सभी माइंसों के महाप्रबंधक पी सीपुरकर मयाराम ठाकुर पंकज कुमार यस आर बास्के उपस्थित थे l बीएसपी अधिकारी यश के व्यास, राम कापरे, यूनियन प्रतिनिधि के रूप में एसकेएमएस के सचिव श्रीमान कमलजीत मान और सीटू के अध्यक्ष सिमैया जी थे तोरण लाल साहू और भी और भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मंच का संचालक यस के व्यास के द्वारा किया गया। इसमें बेस्ट स्कोर के रूप में सुरजीत चटर्जी और बेस्ट गोलकीपर के रूप में उमेश पटेल बेस्ट प्लेयर के रूप में दिलीप और बेस्ट डिफेंडर के रूप में अबाबुद्दीन को दिया गया। विशेष खिलाड़ी के रूप में श्री राकेश ठाकुर जी और भरत को पुरस्कार प्रदान किया गया।