प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना न्योता भोजन शास. प्राथ. शाला डेगरापार
बालोद। दिनांक 07/03/2024 दिन गुरुवार को शास. प्राथ. शाला डेगरापार एवं आंगन बाड़ी के समस्त बच्चो को न्योता भोज ग्राम के गणमान्य नागरिक इंदल सिंह ठाकुर जी द्वारा दिया गया जिसमें बच्चों को खीर पुड़ी , चावल, दाल,भिण्डी एवं आलु चना की सब्जी के साथ पोषक आहार के रूप में केला व मिठाई परोसा गया, इस दौरान प्रधान पाठक के. आर. सिन्हा जी, सहा. शिक्षक युवराज साहु, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समय लाल आंधिया एवं शिवभगत आंधिया पंच प्रमोद वाजपेयी जी शास. पूर्व माध्य. शाला अ नवागांव, योगेश कुमार शिवाने सहा शिक्षक अ नवागांव , तामेश्वर, ज्योति, डिलेश्वरी, उत्तरा साहु एवं सुनीता निर्मलकर आगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवदास सहायिका उपस्थित रहे, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।