ग्राम सपीया में लगातार दूसरी बार शराब कोचियो के ऊपर बड़ी कार्यवाही, 53 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाए दो आरोपी भेजा जेल
ग्राम सपीया में लगातार दूसरी बार शराब कोचियो के ऊपर बड़ी कार्यवाही, 53 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाए दो आरोपी भेजा जेल
फगुरम। आईपीएस मैडम अंकित शर्मा ने जब से सक्ती में पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया है तब से अवैध कारोबारियो, गुंडे बदमाशों, अपराधियों में हड़प्पा मचा हुआ है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस चौकी फगुरम प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा द्वारा भी लगातार क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियो को एक के बाद एक करके जेल की हवा खिलाया जा रहा है। 17 मार्च को ग्राम सापिया के लोगो के पास से 53 लीटर अवैध कच्ची महुआ मिलने पर जेल भेज दिया गया है। वहीं अब तक लगभग आधा दर्जन से भी अधिक अवैध शराब कारोबारियो को भेज दाखिल किया जा चुका है।
इस संबंध में फगुरम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी मैडम द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध शराब पर लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है । निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र चन्द्रा के द्वारा लगातार अवैद्य शराब एवम शराब कोचियो के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है ।
इसी क्रम मे आज दिनाक 17.03.2024 को ग्राम सपिया निवासी सतीश गोरे पिता फिरतू गोरे एवम लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता निर्मल यादव के बारे में सूचना मिली की वे दोनों अपने अपने घर के कोलाबाड़ी में अवैध बिक्री हेतु भारी मात्रा में कच्ची महुवा शराब रखे हुये है। सूचना के बारे में SDOP चन्द्रपुर डभरा अंजलि गुप्ता एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल मैडम को अवगत कराकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर, सूचना तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपीयों के कोला बाड़ी में 20-20 लीटर क्षमता वाली 4अलग अलग लास्टिक गैलन में कुल 53 लीटर कच्ची महुवा शराब आरोपी लक्ष्मीप्रसाद यादव पिता निर्मल यादव से 25 लीटर कच्ची महुवा शराब और आरोपी सतीश गोरे पिता फिरतू गोरे से 28 लीटर कच्ची महुवा शराब मिला जिसे आरोपीयों द्वारा बिक्री करने हेतु अपने पास रखना बताया गया तथा वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु लिखित में नोटीस देने पर दोनों आरोपियों द्वारा अपने पास कोई भी वैद्य दस्तावेज नहीं होना लिख कर दिया गया । जिस पर उक्त शराब को समक्ष गवाह जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपीयों का कृत्य धारा 34(2)आब. अधि. का पाये जाने से धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत पृथक पृथक अपराध पंजीबध्द कर आरोपी सतीश गोरे पिता फिरतू गोरे उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सपिया एवम लक्ष्मीप्रसाद यादव पिता निर्मल यादव 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी भुपेन्द्र चन्द्रा के नेतृत्व में सउनि लालाराम खूंटे श्रवण चौहान, आरक्षक परमेश्वर मिरी, अविनाश देवांगन ,मोहन सिदार ,जयदेव साहू एवम महिला आरक्षक प्रतिभा मिरी का योगदान रहा।