बेमौसम बारिश से हुए फसल क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को मुआवजा देने डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र प्रेषित कर दुर्ग जिले के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ एवं बेमौसम बारिश से हुए फसल क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा तत्काल देने का आग्रह किया है,पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि रबी फसल बेमौसम बारिश के चलते खराब हो गई है,वर्तमान के समय मे दुर्ग जिले के किसानों ने गेंहू,चना,सरसों और तिवड़ा की खेती कर रहे हैं,जिसमें गेहूं,चना और सरसों का बीमा हुआ है,प्राकृतिक आपदा की सूरत में धारा 6-4 के अंतर्गत भी मुआवजा राशि प्रदान की जाती है।विभाग के अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के बजाए प्रभावित किसानों को बीमा कंपनी से मुआवजा राशि लेने के लिए आवेदन करवाने पर जोर देकर गुमराह कर रहे हैं।किसानों की जानकारी के आभाव का फायदा उठाने की कोशिश दुर्ग जिले के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कंडिका 14 ख के अनुसार स्थानीय जोखिमों,ओलावृष्टि,जल प्लावन, बादल का फटना,प्राकृतिक आकाशिय बिजली से अधिसूचित फसल में नुकसान होने की स्थिति में भी बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है।लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की वजह से किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।वही दूसरी ओर जिले के किसान बीमा कंपनी से बीमा का लाभ एवं सरकार से रबी फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा मिलने का बाट जोह रहे हैं,इसलिए पूर्व एल्डरमैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दुर्ग जिले के किसानों को उनके फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा तत्काल देने कृषि विभाग को आदेशित करने का आग्रह किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3