धोबी समाज एक मेहनत कश समाज: विधायक ईश्वर साहू

धोबी समाज एक मेहनत कश समाज: विधायक ईश्वर साहू

धोबी समाज एक मेहनत कश समाज: विधायक ईश्वर साहू

धोबी समाज एक मेहनत कश समाज: विधायक ईश्वर साहू


बेमेतरा: धोबी समाज एक मेहनतकश समाज है। धोबी समाज के बिना किसी भी अन्य समाज के मांगलिक कार्य या सुख दुख के कार्य करना संभव नहीं है ऐसे स्वच्छ धोबी समाज की अलग पहचान है। उक्त विचार झेरिया धोबी समाज देवरबीजा राज के ग्राम रौद्रा में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक आमसभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साजा विधायक ईश्वर साहू के द्वारा व्यक्त की गई। 

कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर विधायक ईश्वर साहू के द्वारा जय जय श्रीराम का नारा लगाया गया जिस पर पंडाल में उपस्थित सामाजिक लोगों के द्वारा भी जय जय श्रीराम बोलकर विधायक का अभिवादन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर के द्वारा की गई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक प्रदेश महासचिव नेम बाई रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सफल मंच संचालन प्रदेश सलाहकार अनिल रजक एवं आभार प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर एवं राज अध्यक्ष बुधराम निर्मलकर ने किया।

ग्राम रौद्रा में आयोजित धोबी समाज के एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साजा विधायक ईश्वर साहू व समाज के अन्य अतिथियों की उपस्थिति में समाज के इष्टदेव स्वच्छता के जनक गाडगे जी महाराज एवं भगवान श्रीराम जानकी की छायाचित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का समाज की ओर से ससम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर ने कहा कि 20 साल पहले समाज कहां था और अब कहां आ गए हैं। इन 2 सालों में समाज की एकता व संगठन पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। सामाजिक एकता बनी रहे इस पर हम सभी को हमेशा प्रयासरत रहना है। उन्होंने मंच के माध्यम से देवादा में 31 मार्च को जिला धोबी समाज का लोकतांत्रिक चुनाव कराने की बात कही। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक ने कहा कि सामाजिक कार्य हो या राजनीतिक कार्य हो महिलाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। महिलाएं घर तक ही सीमित न रहे। महिलाएं अब पुरुषों की तरह कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नेम बाई रजक, दुर्ग संभाग प्रभारी जीवन निर्मलकर, जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल एवं ज्वाला सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर महिला प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक, महिला प्रदेश महासचिव नेम बाई रजक, प्रदेश सलाहकार अनिल रजक ,भरत निर्मलकर, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर युवा प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर, बेमेतरा जिला अध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर महासचिव शिवकुमार निर्मलकर संगठन मंत्री प्रकाश निर्मलकर, ऑडिटर नेमीराम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष भोजेंद्र निर्मलकर युवा अध्यक्ष तारकेश्वर रजक, खैरागढ़ महिला जिला उपाध्यक्ष सरोज निर्मलकर, देवराबीजा राज अध्यक्ष बुधराम निर्मलकर, भिंभौरी उपाध्यक्ष डागेश्वर निर्मलकर, कोषाध्यक्ष पंचराम निर्मलकर,भूखन निर्मलकर,मोहगांव अध्यक्ष अगराहित निर्मलकर, बीजागोड़ राज अध्यक्ष रामगोपाल निर्मलकर, सचिव दुलार निर्मलकर, मारो राज सचिव हेमंत निर्मलकर सलाहकार डा.जनक निर्मलकर, मीडिया प्रभारी राजेंद्र निर्मलकर, देवरबीजा सचिन संतु निर्मलकर कोषाध्यक्ष विष्णु निर्मलकर उपाध्यक्ष जनक निर्मलकर छन्नू निर्मलकर, पंचगण अनिल निर्मलकर ,सुंदरू निर्मलकर ,पुरुषोत्तम निर्मलकर ,तिलक निर्मलकर, पंथराम निर्मलकर, शोभा निर्मलकर, खेमलाल निर्मलकर, जागेश्वर निर्मलकर, विक्रम निर्मलकर, आजूराम निर्मलकर, जगत निर्मलकर, रामखेलावन निर्मलकर, भकला निर्मलकर,मंथीर निर्मलकर, त्रिलोचन निर्मलकर,चुरावन निर्मलकर,हरि निर्मलकर, मिलन निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3