तिल्दा नेवरा। बिलाड़ी गांव में घुसा हिरण, वन विभाग को सुरक्षित किया गया सुपुर्द।
आज दोपहर बिलाडी जंगल से एक हिरण भटककर बिलाडी गांव में आ गया,ग्रामीणों ने देखा और उसे किसी तरह से घेरकर एक घर में बंद किया गया एवं वन विभाग को जानकारी दी गई, वन विभाग के कर्मचारी बिलाडी गांव पहुंचकर सुरक्षित हिरण को जंगल ले गए। इस बीच ग्रामीणों में हिरण को देखने होड़ मची रही।