तिल्दा नेवरा। भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि मोदी जी के सपनों को साकार करना है, 400 प्लस का जो नारा दिया गया है उस पर कर रहे काम

तिल्दा नेवरा शहर भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश वर्मा इन दोनों रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में भाजपा के पुराने व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सतत जनसंपर्क में लगे हुए हैं, उन्होंने आज वार्ड क्रमांक 5 में सघन जनसंपर्क किया व व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील की।
 साथ ही उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी के सपनों को साकार करना है और 400 पार का जो नारा दिया गया है उस पर सभी भाजपाई काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा की पिछले विधानसभा चुनाव में तिल्दा नेवरा शहर से भाजपा को लगभग 5000 की लीड मिली थी इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 8 से 10 हजार वोटो की लीड मिलने की संभावना है, साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है जो एक बड़ी बात है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता, सक्रिय कार्यकर्ता एवं पुराने भाजपाइयों के साथ साथ युवाओं, महिलाओं के साथ एवं सभी भाजपाइयों के साथ मिलकर बीजेपी के पक्ष में सघन प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू, वार्ड 5 के पार्षद चंद्रकला डा खुमान वर्मा, कृष्णा अनिल शर्मा, रवि सेन, लुक राम बघेल, राजकुमार गेंड्र, कृपा राम पटेल, चंद्र कुमार पाटिल, दीपक शर्मा, विकास कोटवानी, रमेश रिंकू अग्रवाल, लक्ष्मीचंद नागवानी, सुदेश जैन, बैजू शर्मा, दिलीप पंजवानी,सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3