बेमेतरा:- ट्रांसजेंडर संघ के सदस्यों ने की विधायक दिपेश साहू से मुलाकात
ट्रांसजेंडर सदस्यों को पेंशन देने और महतारी वंदन योजना में लाभ दिलाने की की मांग
मेघू राणा बेमेतरा।आज ट्रांसजेंडर बेमेतरा संघ की ओर से विधायक दीपेश साहू से किया मुलाक़ात.....ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना प्रारंभ करने एवं महतारी वंधन योजना में शामिल करने के लिए विधायक दीपेश साहू को सौपा ज्ञापन....
आपको बता दे की आज बेमेतरा जिला ट्रांसजेंडार संघ के सदस्यों नें बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से मुलाक़ात कर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पेंशन योजना प्रारंभ करने एवं महतारी वंदन योजना में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौपा
ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों का कहना है कि हमारे साथ सामाजिक भेदभाव पारिवारिक अस्वीकार, शैक्षणिक पिछड़ापन, आर्थिक समस्याओं के कारण हमारी स्थिति काफी दायिनी होती है आर्थिक समस्या और रोजगार न होने के कारण समुदाय भिक्षा वृत्त व सड़कों में कमाने हेतु मजबूर हो जाते हैं इस कारण ट्रांजैक्शन समुदाय को आर्थिक सहयोग के रूप मे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1000 रुपया प्रति माह एवं शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल कर लाभान्वित करने की आवश्यकता हैl साथ ट्रांसजेण्डरो नें कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना महतारी वंदन योजना मे ट्रांसजेंडर को शामिल करने की मांग की है l साथ ही उन्होंने अपने समुदाय के लिए एक सामुदायिक भवन की मांग भी की है