खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है:- विधायक दीपेश साहू
मेघू राणा बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा के बेरला विकाश खण्ड के ग्राम टकसिवा मे विकाशखण्ड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मे शामिल हूए विधायक दीपेश साहू l विधायक के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही स्कूली बच्चों द्वारा आरती उतारकर पुष्प वर्षा के साथ मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया l तत्पश्चात विभिन्न खेलो मे विजेता खिलाडीओ को सील्ड, मेडल प्रदान कर मुख्य अतिथियों के हाथो से सम्मानित किया गया l उसके बाद मुख्य अतिथियों का सील श्री फल और साल भेटकर सम्मानित किया गया l
विधायक दिपेश साहू हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करते हूए कहा की जीवन मे हमें कभी घबराना नहीं चाहिए l जीवन मे हमें दिखाता है की जिंदगी मे हार भी जरुरी है l हार से हमें अपनी कमियों का पता चलता है। जिस तरह खेल में जीत-हार होती है वैसे ही जिन्दगी में सफलता और असफलता भी होती है। खेल से प्रेरणा लेना जरूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। अनुशासन से टीम भावना का विकास होता है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है । जीवन एक खेल की तरह है इसे खेलना जरूरी है। खेल का आयोजन यह सिद्ध करता है की क्षेत्र के युवा सही दिशा मे है l छात्र जीवन मे पढ़ाई के साथ साथ खेल जरुरी है l साहू नें सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के कामना करते हूए उनको बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किये l साथ ही कार्यक्रम उन्होंने आयोजक टीम को बधाई दी।
इस दौरान ,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र शर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पुष्पा टैंकेश साहू जिला पंचायत सदस्य,सरपंच श्री मति जानकी परगनिया, विकाश तम्बोली, राकेश मोहन शर्मा,रोशन दत्ता, मोंटी साहू, नीतू कोठारी पार्षद, पार्षद नीतू सिँह राजपूत,रोहित साहू पूर्व एल्डरमैन , ओमकार साहू,जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी गण पलक गण एवं विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षकगण उपस्थित रहे l