तिल्दा नेवरा। पुरानी बस्ती तिल्दा नेवरा वार्ड क्रमांक 19 में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में आज रायपुर के कांग्रेस नेता के सूरज, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीछा गुरू डहरिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए और कथा का रसपान किया

वार्ड क्रमांक 19 पुरानी बस्ती तिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, आज तीसरे दिन कथा का रसपान करने रायपुर से कांग्रेसी नेता के सूरज विशेष रूप से उपस्थित हुए, उन्होंने कथाकार पंडित राजीव नयन महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं बैठकर कथा का रसपान किया.
साथ ही आज कथा का रसपान करने तिल्दा नेवरा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, पार्षद श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा आदि भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। और पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण भी उपस्थित होकर कथा का रसपान करने यहां पहुंच रहे हैं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित है।