हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकासशील से विकसित होने की ओर अग्रसर होगा : स्वाधीन जैन
हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकासशील से विकसित होने की ओर अग्रसर होगा : स्वाधीन जैन
दल्लीराजहरा -भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन ने प्रदेश सरकार की बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है । छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है,शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है । स्वाधीन जैन ने कहा कि बस्तर संभाग से लेकर सरगुजा संभाग व पूरे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास की बजट का प्रस्तुतिकरण विधानसभा के पटल में रखा गया है । भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाते हुए विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में तस्वीर व तकदीर बदलेंगी ।
छत्तीसगढ़ में आईटी सेक्टर स्थापित करने की घोषणा को यहां के हजारों शिक्षित युवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम निरूपित करते कहा की आज देश की हर मल्टीनेशनल आईटी कंपनियों में छत्तीसगढ़ के लाखों युवा अपनी काबिलियत साबित कर रहें है लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश आईटी सेक्टर से अछूता था जिसे आज पूरा किया गया है!महतारी वंदन योजना का वादा पूरा करके सरकार ने महिलाओं के प्रति अपनी जवाबदेही की गंभीरता को साबित किया है और 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना से एक बड़ी राहत मिलेगी! उन्होंने बजट को सर्वहारा वर्ग के लिए बेहद अच्छा कहते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है!
श्री जैन ने कहा यह बजट सर्वहारा सर्वसेहमत वाला बजट है l डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट पेस किया हैं । इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है इस परिकल्पना के साथ हम विकास की हर संभावाओं के लिए जुटेंगे । यह बजट तकनीकी संसाधनों को प्रोत्साहित कराने वाला होगा, जिससे हम नवीन संसाधनों के साथ विकास के नए आयामों को छू पाएंगे । बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा ।भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा मान.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मार्गदर्शन मे वित्त मंत्री मान. ओपी चौधरी ने प्रखरता से बजट प्रस्तुत किया है । इस बजट में बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है बस्तर के महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में 20 नये विभाग व 33 नवीन स्नातक व स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रम की गई है । इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है ।