कंडरका स्कूल के विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण

कंडरका स्कूल के विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण

कंडरका स्कूल के विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण

कंडरका स्कूल के विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण


मेघू राणा बेमेतरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका, वि. खं.-बेरला के शिक्षको एवं विज्ञान संकाय के छात्रों द्वारा देवलीला बायोटेक रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया, जिसमे छात्रों ने टीश्यू कल्चर तकनीक से केले के एक कंद से लगभग 2000 नये पौधे का निर्माण कैसे किया जाता है सीखा। देवलीला बायोटेक मे टीश्यू कल्चर तकनीक से बांस, अमरुद एवं नीलगिरी के भी नए पौधे कल्चर करके उगाये जाते है। छात्रों ने प्रयोगशाला मे टीश्यू कल्चर तकनीक को प्रयोगशाला में प्रयोग के माध्यम से समझा। इसी कड़ी मे छात्रों द्वारा मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर मे भी भ्रमण किया एवं कक्षा बारहवी के पश्चात विज्ञान एवं अनुसन्धान के क्षेत्र मे भविष्य निर्माण को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर देवलीला बायोटेक के डायरेक्टर सुराना सर, अनुप कर्मकार तथा मैट्स विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष सराफ, डॉ प्रशांत मुंडेजा, समस्त स्टाफ ने मार्गदर्शन किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका के मार्गदर्शक शिक्षिका पुष्पा नायक व्याख्याता (जीव विज्ञान), विज्ञान संकाय के विद्यार्थी तारिणी, तेजस्विनी, लक्ष्मी, मेघा, दुर्गा, दीपिका, ताम्या, देविका एवं रसायन शास्त्र के व्याख्याता डॉ दीपक कुमार साहू उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य राजेंद्र झा ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3