रीयल लाइफ पब्लिक स्कूल खरवार में बच्चों ने मनाया प्रधान प्रतिष्ठा उत्सव समारोह
खरोरा: रीयल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में बच्चों ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शहर के रीयल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। जिसमें पुलकित साहू राम, आराध्या साहू माता सीता, रेयांश देवांगन लक्ष्मण एवं पार्थ शर्मा ने हनुमान की भूमिका का सजीव मंचन किया। बच्चों ने प्रभु श्री राम के आगमन पर हवन एवम् राम स्तुति भी प्रस्तुत किए। शिक्षकाओं ने सभागार में फूलों से भगवान श्री राम का आकर्षक स्लोगन व रंगोली बनाई।
शिक्षिको ने आज गली-गली अवध सजाएंगे राम आएंगे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिका स्वाती, ममता भारद्वाज, पिंकी पटेल, निधी वर्मा, दीपा देवांगन ने बच्चो के साथ सामूहिक हवन किया। तथा सभी शिक्षको के द्वारा भंडारा का आयोजन भी किया गया प्रधानाचार्या वैशाली गुप्ता, स्कूल संचालक राघवेन्द्र गोस्वामी ने बच्चों व शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर