सर्वसमाज समरसता समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं कारसेवकों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा द्वारा भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा एवं 1990-92 में अयोध्याधाम गये कार सेवकों का सम्मान समारोह का आयोजन प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पुरुष ,महिलायें एवं बच्चे शामिल हुए जो डीजे में बज रहे धार्मिक गीतों पर डांस कर रहे थे एवं नगर में जय श्री राम का नारा लगा रहे थे l शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री रामदरबार कि सजीव झांकी रही जिसमे राम दरबार बनाया गया था साथ ही शंक एवं मंजीरा के साथ भजन मंडली भी शामिल थे जिसकी आरती एवं स्वागत राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा के मार्ग पर कई जगह में की गई l
कार्यक्रम में वर्ष 1990-92 में अयोध्या में गए दल्ली राजहरा नगर एवं आसपास के आँचल से गए 35 कारसेवकों को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके और उनके परिवारों के द्वारा इस सेवा के लिए समस्त हिन्दू सामज की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया गया।
ज्ञात हो सर्वसमाज समरसता समिति द्वारा इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाने हेतु नगर को तोरण झंडों से सजाया गया था साथ ही लोगो को घरों में पूजा पाठ एवं दीपुत्सव मनाने का आग्रह किया गया।इस शोभायात्रा में नगर के प्रबुद्ध सम्मानित सनातनी भाई बहन,सभी समाजो के प्रमुख, सभी संगठन के पदाधिकारी गण, व्यापारी बन्धुगण, पत्रकार बंधु, शालेय परिवार के छात्र छात्राएँ दीदी भैया सभी कि सहभागिता रही l सर्वसमाज समरसता समिति के अध्यक्ष ने इस सफल आयोजन हेतु सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।