डॉ. प्रतीक उमरे के पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की समय सीमा, 25 जनवरी को पूर्व एल्डरमैन ने किया था आग्रह
डॉ. प्रतीक उमरे के पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की समय सीमा, 25 जनवरी को पूर्व एल्डरमैन ने किया था आग्रह
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री को 25 जनवरी को इस विषय में सीएम कार्यालय के माध्यम से अवगत कराया था की जनवरी माह के शुरूआती दिनों से बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पहले विधानसभा चुनाव फिर त्योहार और अब बेमौसम बारिश से पूरे प्रदेश में धान की खरीदी बुरी तरह प्रभावित हुई है।31 जनवरी धान खरीदी के लिए आखरी तारीख निर्धारित किया गया है।जिसमे 26 जनवरी को छेरछेरा, 27 जनवरी को शनिवार,28 जनवरी को रविवार के कारण वैसे भी बंद रहेगी ऐसे में 29,30 और 31 केवल तीन दिन ही किसान धान बेच पाएंगे। जिसकी वजह से किसान बेहद चिंतित हैं। किसानों का धान बीज से लेकर खाद और अन्य कर्ज है।धान बिक्री नहीं होगी तो कर्ज चुकाने में दिक्कत होगी। वैसे भी धान खरीदी के आखरी दिनों मे भारी भीड़ होने के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय नहीं बढ़ने से किसानों की मुश्किल बढ़ जाएगी। डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।