कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेबुनियाद जांच बैठकार कर्मचारियों का वेतन वृद्धि एवं भत्ता वृद्धि रोका गया है: डॉ. प्रतीक उमरे
कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेबुनियाद जांच बैठकार कर्मचारियों का वेतन वृद्धि एवं भत्ता वृद्धि रोका गया है: डॉ. प्रतीक उमरे
दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन एवं सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहकारिता के क्षेत्र में किसान हित मे कार्य करने की इच्छा व्यक्त किया है।जिसकी प्रतिलिपि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय को भी प्रेषित किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेबुनियाद जांच बैठकार कर्मचारियों का वेतन वृद्धि एवं भत्ता वृद्धि रोका गया है। जिससे सहकारी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है तथा विभिन्न विषयों को लेकर किसान पूर्व सरकार में परेशान रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद किसानों में एवं बैंक कर्मचारियों में उम्मीद जागी है।सरकार द्वारा सभी की समस्याओं का निराकरण जल्द ही किया जाएगा।