भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा में शहीद दिवस मनाया गया
खरोरा: भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज शहीद दिवस, शांति ,सत्यता व अहिंसा के प्रतीक 'राष्ट्र पिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन कर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्काउट गाइड इकाई द्वारा किया गया। जिसमे प्रातः स्मरामि, सरस्वती वंदना, गुरू महिमा, रामधुन, नामधुन, व्यक्तिगत आस्था प्रार्थना, मौन प्रार्थना, व्ही शैल आव्हर कम, हर देश में तू हर भेष में तू, एवम शांति पाठ के माध्यम से प्रार्थना कर महात्मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
भारत देश हमेशा से ही वीरों की भूमि रहा है। इस देश में कई वीर सपूतों ने जन्म लिया है, और अपनी शहादत से इस देश की मिट्टी को पवित्र किया है। भारत में हर साल उन वीर शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है।
30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, वहीं 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, इसलिए इन अमर शहीदों की याद में 23 मार्च और 30 जनवरी को भी शहीद दिवस मनाया जाता है।
इस सभी बातों को याद कराते हुए, विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज एवम उपप्राचार्य हरीश देवांगन के द्वारा अपनी विचार रखे। रजनी मिंज प्राचार्य ने सामाजिक सद्भावना व स्वच्छता पर महात्मा गाँधी द्वारा किये गए कार्यों को याद किया गया।उपप्राचार्य हरीश देवांगन ने स्वदेशी आंदोलन, दांडी यात्रा ,असहयोग आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खादी ग्रामोद्योग व लघु कुटीर उद्योग व स्वावलंबन बापू की सर्वहारा वर्ग के जीवन यापन का साधन बन गया।
इस प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज, उप प्राचार्य हरीश देवांगन, शाहिना परवीन, डोमार सिंह यादव, महेंद्र साहू, योगेन्द्र त्रिपाठी, अमर बर्मन स्काउट गाइड, एवम विद्यायलयीन छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर