कोदवा में मानव अधिकार संघ का बैठक, विनोद शर्मा को बनाया गया जिला अध्यक्ष
मेघू राणा बेमेतरा। बेरला ब्लॉक के ग्राम कोदवा में 24 जनवरी दिन बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ का बैठक रखा गया। जिसमे संगठन के विस्तार हेतु बेमेतरा जिला अध्यक्ष के रूप में विनोद शर्मा को नियुक्त किया गया उनके साथ ही बेरला ब्लाक के अध्यक्ष रूपेंद्र वैष्णव व साजा ब्लाक अध्यक्ष संतोष शर्मा को नियुक्त किया गया। यह वियुक्त संगठन के प्रदेशअध्यक्ष ने किया है।
बैठक में विनोद शर्मा,संतोष शर्मा,कमल साहू,सेवाराम साहू, संदेश वर्मा,कुमार साहू,रूपेंद्र वैष्णव,ओमकार साहू,केशव साहू, संत कुमार, प्रह्लाद साहू, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।