मानस संघ तहसील पदाधिकारी का शपथ ग्रहण संपन्न

मानस संघ तहसील पदाधिकारी का शपथ ग्रहण संपन्न

मानस संघ तहसील पदाधिकारी का शपथ ग्रहण संपन्न

मानस संघ तहसील पदाधिकारी का शपथ ग्रहण संपन्न


बेमेतरा: तहसील मानस संघ साजा के पदाधिकारियों एवं 10 शक्ति केंद्र गठन हुआ व सभी का शपथ ग्रहण ग्राम श्यामपुर कांपा के भारत माता भवन में संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मानस संघ के जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि रामचरितमानस महाग्रंथ का व्याख्या करते समय शुद्ध उच्चारण गायन करने व सभी लोगों का उद्देश्य केवल सत्संग व भक्ति ही रहे एवं 27 अगस्त रविवार को सपाद लक्षेश्वर धाम ग्राम सलधा में जिला स्तरीय संत तुलसीदास जन्म महा महोत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आह्वान किया गया व वह सभी पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दिया गया।

साजा तहसील अध्यक्ष भारत साहू द्वारा शक्ति केंद्र ग्रामों की सूची अध्यक्षों को वितरण कर उद्देश्य की जानकारी दिया गया। व्याख्या एवं संगीत पक्ष के निर्णायक डा. रिझन सिंह सेन द्वारा अपने घर से रामायण प्रारंभ करने एवं संस्कारित होने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कोषाध्यक्ष छगन साहू द्वारा शक्ति केंद्र एवं जिला मानस संघ के उद्देश्य व नियमावली की जानकारी दिया गया। बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री देव राम साहू द्वारा रामचरितमानस के मार्ग में चलने एवं हिंदू धर्म के अनुसार अनुसरण करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन साजा ब्लॉक संरक्षक महेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर जिला मानस संघ के अध्यक्ष अनिल रजक, जिला उपाध्यक्ष माखन साहू, जिला कोषाध्यक्ष छगन साहू, साजा तहसील अध्यक्ष भरत साहू, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू पार्षद, सलाहकार देवलाल सिन्हा, निर्णायक डॉ. रिझन सिंह सेन, उद्घोषक तोकेश्वर साहू सिंघौरी, प्रचार मंत्री विष्णु साहू, बिहारी लाल यादव, साजा ब्लॉक संरक्षक महेंद्र सिंह चौहान, तोरण सिंह वर्मा, रामजी साहू,उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, सचिन खेलन सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष आत्माराम पटेल, सहसचिव होरीलाल पाल, राजेंद्र चौबे, राजकुमार रजक, राजेंद्र पटेल, डाकवर ठाकुर ,दानी नाथ योगी, जितेंद्र साहू, युवराज साहू मनोज साहू, सुरेश, मुकेश साहू ,धनेश्वर साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3