मुख्यमंत्री ने नरैय्या तालाब में रजक गुड़ी, शहरी औद्योगिक पार्क का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नरैय्या तालाब में रजक गुड़ी, शहरी औद्योगिक पार्क का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नरैय्या तालाब में रजक गुड़ी, शहरी औद्योगिक पार्क का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नरैय्या तालाब में रजक गुड़ी, शहरी औद्योगिक पार्क का किया शुभारंभ

हाईटेक रजक गुड़ी में कपड़े धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैय्या तालाब के पास नवनिर्मित रजक गुड़ी (शहरी औद्योगिक पार्क) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गाडगे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज को लोगों को रजक गुड़ी के लिए बधाई दी। बघेल ने रजक गुड़ी में कपड़े धोने और सूखाने के लिए लगाई गई मशीनों का अवलोकन कर इसके संचालन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मशीनों का शुभारंभ किया।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से लगभग 3500 वर्गफीट में तैयार हाईटेक रजक गुड़ी में परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। रजक गुड़ी में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। कपड़े धाने के लिए पानी की टंकियां भी बनाई गई है और कपड़ों को इस्त्री करने की भी अलग व्यवस्था है। धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल सहित नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी रायपुर के अधिकारी एवं धोबी समाज के संरक्षक श्री राधेश्याम बुन्देला, सुभाष बुन्देल, बंटी चौधरी, अश्वनी बुंदेल ,हेमंत निर्मलकर, राजेंद्र बुंदेल ,नरेंद्र चौधरी निरंजन श्रीवासन , नवीन बुन्देल, के एल निर्मलकर,आर एल मालवीय, संतराम कन्नौजिया, बंसी कन्नौजे एवं धोबी समाज के पदाधिकारीगण एवं समाज की महिलाएं ,बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की जानकारी नवनिर्माण बुन्देल धोबी समाज के अध्यक्ष सिद्धार्थ ने दी

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3