भाजयुमो दल्ली राजहरा ने किया कावड़ियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया कुसुमकसा से आये हुए कावड़ियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत । ज्ञात हो प्रतिवर्ष की इस वर्ष भी कुसुमकसा से सैंकड़ो कांवड़ यात्री दल्ली राजहरा के माँ झरन मैया मंदिर से प्राकृतिक जल कुंड से जल लेने पहुँचते है। इस वर्ष सैकड़ो महिलाएं, बच्चे एवं पुरूष इस यात्रा में शामिल थे जिनका पुष्प वर्षा से स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया गया। नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक चतुर्मास में पड़ने वाले श्रावण के महीने में कांवड़ यात्रा का बड़ा महत्व है, माना जाता है कि शिव भगवान को केवल एक लोटा जल चढ़ा कर प्रसन्न किया जा सकता है और आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है और हर वर्ष कुसुमकसा के सैकड़ो शिव भक्त इसे पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है।
इस दौरान मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री दमनदीप सिंह, युवा मोर्चा के एम एस श्रीजीत, राजकुमार दादू गुप्ता, राहुल राज, रंजीत सिंह, विवेक सिंह, सुदीश नायर, अमर ठाकुर, सोनू हियाल,प्रणव शंकर साहू उपस्थित थे ।