एक शाम देश के आजादी के नाम; 15 अगस्त के अवसर पर लोह नगरी दल्ली राजहरा में ( गुप्ता चौक ) के प्रांगण में राष्ट्रवन्दन गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन
एक शाम देश के आजादी के नाम; 15 अगस्त के अवसर पर लोह नगरी दल्ली राजहरा में (गुप्ता चौक) के प्रांगण में राष्ट्रवन्दन गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन
शहीदों की चिताओं पर
लगेंगे हर बरस मेले.....
वतन पर मरने वालों का
बाकी यही निशां होगा...
आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में jci दल्ली राजहरा द्वारा शास्त्री चौक (गुप्ता चौक) के प्रांगण में राष्ट्रवन्दन गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम "एक शाम देश के आजादी के नाम" का आयोजन सन्ध्या 7 बजे से किया जा रहा है
इस कार्यक्रम में उड़ीसा से पधारे राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध दृष्टिहीन गायकों के द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण शानदार गीतों की अनोखी प्रस्तुति दी जाएगी
अतः लौह नगरी दल्ली राजहरा के सभी सम्मानित बंधु इस देशभक्ति कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है आइए हम सब मिलकर आजादी का जश्न को बड़े हर्षोल्लास् के साथ मनाए।