मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे बालोद युवा मोर्चा सहित पूरी टीम को किया गया गिरफ्तार
शनिवार को मुख्यमंत्री बालोद जिले के तीनो विधानसभा दौरे पर है जिसे ले कर अपनी विभिन्न मांगो के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को काला झंडा दिखाने बालोद युवा मोर्चा जा रहे थे तभी बालोद पुलिस ने बालोद युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल सहित पूरी टीम को गिरफ्तार कर थाने में बैठाया भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के अध्यक्ष रौनक कत्याल के नेतृत्व में 12 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी
जिसमे मुख्य रूप से युवा मोर्चा महामंत्री कमल बजाज , तुषार मिनपाल , आदित्य धुर्वे , प्रदीप मिन्पाल गौतम माधवानी , सुभाष यादव , हरी ओम साहु, आशीष कौशल , विराट राजपुत , अकबर खान ,जय लुल्ला आदि कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी