मनुष्य के सद्गुण उसे हीरा बनाते और अवगुण से पत्थर बन जाता है - बीके स्वाति दीदी

मनुष्य के सद्गुण उसे हीरा बनाते और अवगुण से पत्थर बन जाता है - बीके स्वाति दीदी

मनुष्य के सद्गुण उसे हीरा बनाते और अवगुण से पत्थर बन जाता है - बीके स्वाति दीदी

मनुष्य के सद्गुण उसे हीरा बनाते और अवगुण से पत्थर बन जाता है - बीके स्वाति दीदी


31 मई 2023, बिलासपुर। दुनिया में प्रत्येक वस्तु का एक मूल्य होता है। लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिसका कोई मूल्य नहीं आंका जा सकता। वह अमूल्य होती है। वह अमूल्य वस्तु है हमारे अंदर छिपे हुए मूल्य या सद्गुण। मनुष्य सद्गुण से ही हीरा बनता है और अवगुण से पत्थर बनता है।
उक्त वक्तव्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन की संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कश्यप कॉलोनी गुरुद्वारा में पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी की महिला विंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप में वैल्यू बेस्ड क्लास में कहीं। दीदी ने बच्चों को जीवन के दिव्य मूल्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जिस प्रकार जिस फूल में खुशबू और सुंदर रंग हमें अपनी ओर आकर्षित करता है उसी प्रकार दिव्य गुणों की खुशबू, दिव्य गुणों के रंग का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। दिव्य गुण जिसमें आज्ञाकारिता, इमानदारी, आदर, मधुरता, हर्षितमुखता, स्वच्छता आदि गुण आते हैं। यह गुण हमारे जीवन को महान बनाते हैं। दीदी ने बच्चों को बताया कि कभी भी किसी के अवगुण नहीं देखना। हर किसी से गुण उठाना क्योकि हम जैसा देखते है वैसा ही बन जाते है। हमें अपने माता-पिता, शिक्षक, प्रकृति, देश, स्कूल सभी से प्यार भी करना है और सम्मान भी करना है। यदि हम बड़ों की आज्ञा का पालन करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं तो उनसे हमें बहुत आशीर्वाद मिलती है। जिससे हमारे पुण्य का खाता बढ़ता जाता है। और हमारे जीवन के यह सारे अच्छे कर्म अर्थात पुण्य हमें एक लिफ्ट की तरह कार्य करते हैं। जिसमें हमें मेहनत कम और सफलता ज्यादा होती है। दीदी ने खेल-खेल में अनेक एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को वैल्यू गेम भी कराया। 
अंत में कश्यप कॉलोनी सिंधी महिला समाज की अध्यक्षा बहन निहलानी, शिला मलघानी, प्रीति आडवाणी आदि ने दीदी को सम्मानित किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3