एसबीआई ने दी सुविधा, अब फ्री में बनेगा 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड
जिला मुख्यालय के मधु चौक के पास संचालित स्टेट बैंक शाखा के आधार सेवा केंद्र में 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड फ्री में बनाने का काम गुरुवार से दोबारा शुरू हो गया है। इसके अलावा आधार कार्ड मंे संशोधन, अपडेट कार्य भी करवा सकेंगे। जो किसी कारण से पिछले 5 माह से बंद था। यहां आधार कार्ड नहीं बनने की वजह से लोगों को दूसरे केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा था। जहां फ्री सेवा के लिए चार्ज देना पड़ रहा था।
अब यहां दोबारा काम शुरू होने से लोगों को सुविधा होगी। लोग अपने बच्चों का आधार कार्ड फ्री में बनवा सकेंगे। इसके लिए जरूरी दस्तावेज लाना होगा। जिसे ऑपरेटर राजेंद्र कुमार सिन्हा के पास जमा कर जरूरी प्रोसेस कराना होगा। बैंक में संचालित आधार सेवा केंद्र खुलने का समय सुबह 10. 30 से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित है। लंच टाइमिंग 2 से 2.30 बजे तक है। इस दौरान विभागीय प्रक्रिया बंद रहेगी। इसके अलावा शासकीय अवकाश में आधार कार्ड बनाने संबंधित काम भी नहीं हो पाएगा।
मोबाइल नंबर लिंक, जन्म तारीख अपडेट भी होगा
यहां नया आधार कार्ड बनाने के अलावा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करावे सकते हैं। साथ ही बायोमेट्रिक अपडेट, आधार कार्ड में जन्म तारीख, नाम, पता अपडेट करवा सकते हैं। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार कार्य करवा सकते हैं। यहां पैन कार्ड भी बनाया जाता है। सभी सेवा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। सेवा शुल्क संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6267998011 मंे कॉल कर संपर्क कर सकते हैं। कार्यालयीन समय में यहां पहुंचकर जरूरी जानकारी भी ले सकते हैं।
इस सेवा के लिए इतना शुल्क निर्धारित किया
बच्चों का आधार कार्ड फ्री में बनेगा। मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा। बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए 100 रुपए शुल्क देना होगा। नाम, पता, जन्म तारीख सुधारने के लिए अधिकतम 100 रुपए शुल्क लगेगा। पैन कार्ड 200 रुपए में बनेगा। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए रोजाना लोग केंद्रों में पहुंचते हैं। कई केंद्र में सेवा शुल्क के नाम पर 200 से 500 रुपए तक चार्ज लेते हैं। जबकि एसबीआई आधार सेवा केंद्र में कम चार्ज में काम हो जाएगा।