प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किसान मोर्चा जिला गरियाबंद का कार्यकारिणी बैठक
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किसान मोर्चा जिला गरियाबंद का कार्यकारिणी बैठक मंडल राजिम में किसान मोर्चा जिला प्रभारी श्री अजय साहू जी के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री चंदूलाल साहू जी, पूर्वजिलाध्यक्ष भाजपा डॉ रामकुमार साहू जी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री संजीव चन्द्राकर जी, मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री कमल सिन्हा जी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन द्वारा आने वाले कार्यों पर जानकारी व किसान मोर्चा के बूथ स्तर तक के अब तक के कार्यो की समीक्षा जिला प्रभारी अजय साहू द्वारा की गई जिसमे उन्होंने कहा कि अब तक के प्रदेश द्वारा आये सभी कार्यो को गरियाबंद किसान मोर्चा द्वारा पूरे लग्न से पूरा किया गया है ,,उन्हने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की पिछले प्रदेश बैठक कांकेर में गरियाबंद जिला के कार्यों के लेखा जोखा को विस्तृत रूप से चित्रवत प्रस्तुत करने पर ,,प्रदेश के मंच पर गरियाबंद जिला किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री मनीष हरित की प्रशंसा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बजरंगी यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवं मंच द्वारा किया गया था ,,जिसके लिए गरियाबंद जिला किसान मोर्चा को पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थानमिला इसके लिए मनीष हरित जी बधाई के पात्र हैं,, और आप सभी मिलकर यह कार्य करने में सफल हुए हैं।
श्री चंदूलाल साहूजी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं कोआने वाले समय मे कमर कसकर तैयार हो जाने कहा व विपक्ष में अपने महत्ता साबित करना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बताया,,डॉ रामकुमार साहू ने ,कार्यकर्ताओंको बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करना व एक एक कार्यकर्ता के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए आने वाले समय मे किसानों के दम पर ही भविष्य की दिशा तय कर विधानसभा के तैयारियां में जुटने का आव्हान किया,,कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीष हरित ने व आभार,, कमल सिन्हा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मंत्री टीकम साहू जी, दशरथ यादव जी, श्री लाला साहू जी मंडल अध्यक्ष राजिम, श्री शेखर साहू महामन्त्री , ज्ञानेंद्र साहू,भुवन साहू महामन्त्री फिंगेश्वर,गंगाराम साहू, छबि यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,