भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा, जिला कोंडागांव की जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत हुई
आज भाजपा अटल सदन कार्यालय जिला कोडागांव में भाजपा किसान मोर्चा का जिला कार्यसमिति बैठक आहूत की गई, उक्त बैठक में संगठन में किसान मोर्चा की महत्ता को स्पष्ट करते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों हेतु विचार विमर्श किया गया एवं मोर्चा द्वारा किए गए।
सभी सफल कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल कार्यकरणी सूची पर विचार किया गया, किसान पंचायत संयोजक सहसंयोजक सूची पर चर्चा की गई, प्रत्येक सोसाइटी यों के लिए सांसद प्रतिनिधि नाम पर चर्चा एवं अन्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां और राज्य सरकार की विफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर माननीय दीपेश अरोरा जी जिला अध्यक्ष भाजपा कोडा गांव, इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री नरेंद्र बसेरा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, अंजोरी राम नेताम जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, मनीराम मंडावी महामंत्री किसान मोर्चा, सुरेश देवांगन महामंत्री किसान मोर्चा, श्रीमती सुनीता ध्रुव, दयाराम पटेल, जय जितेंद्र ठाकुर,पुनीत दास मानिकपुरी, दुखा राम मरकाम, अशोक शार्दुल, रामसाय नेताम, जलाल नेताम, शिवलाल सलाम, शरादु राम नेताम, राजेंद्र सिन्हा, नंदलाल राठौर, मोहन को राम, पंकु राम नेताम, शामनाथ सॉरी, तिलक बघेल, केशव पटेल, सुनील जैन, भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री इस बैठक में उपस्थित हुए।