भारतीय सिंधु सभा महिला विंग के द्वारा मिट्टी के गणेश बनाना बच्चों को सिखाया गया
भारतीय सिंधु सभा व पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिट्टी के गणेश बनाना सिखाइए जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विनोबा नगर सचदेव निवास मे किया गया जिसका उद्देश्य इको फ्रेंडली गणेश जी बनाना था क्योंकि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्ति प्रर्यावरण के लिए काफी घातक होती है जलीय जीव जंतु की मौत का कारण भी होती है।
मिट्टी की मूर्ति में पंच तत्व होते हैं जिसके चलते पुराणों में भी ऐसी प्रतिमा की पूजा की सलाह दी गई है वहीं शिव पुराण के अनुसार देवी पार्वती पुत्र पाने की इच्छा थी जिसके चलते उन्होंने मिट्टी का पुतला बनाया था उसके बाद शिवजी ने उसमे प्राण फूंक दिए जिससे गणेश जी का जन्म हुआ।
शिव महापुराण में धातु के बजाय मिट्टी की मूर्ति को ज्यादा अहमियत दी गई है मानयता है की मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा की पूजा करने से कई यज्ञ के बराबर लोगों के फल प्राप्त होता है और जल्दी मनोकामना पूर्ण होती है। गणेश जी बच्चों के प्रिय होते हैं और विद्या के देवता इसलिए सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपने-अपने प्रतिमा बनाकर खुशी जाहिर की कार्यक्रम में कोमल शर्मा व ट्विंकल आडवाणी की द्वारा प्ररिक्षण दिया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय सिंधु सभा कि सचिव अनु आहुजा व सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मेहानी, सुलोचना चावला, कंचन मलघानी ,दीपा सचदेव भारती सचदेव, माया सागवानी, वीणा सचदेव, सोनम सचदेव, ज्योति पंजाबी ,कंचन शर्मा ,बरखा तोलानी ,काजल तोलानी, मीना तोलानी सोनल आडवाणी,मोना रायकेश ,गुजन पोपटानी,साक्षी पंजाबी व सदस्य उपस्थित रहे।
श्री विजय दुसेजा जी की खबर