बीएसपी टाउनशिप के लोगों को अंधेरे की समस्या से मिलेगी मुक्ति

बीएसपी टाउनशिप के लोगों को अंधेरे की समस्या से मिलेगी मुक्ति

बीएसपी टाउनशिप के लोगों को अंधेरे की समस्या से मिलेगी मुक्ति

बीएसपी टाउनशिप के लोगों को अंधेरे की समस्या से मिलेगी मुक्ति

सीजीएम समीर स्वरूप के कार्यभार संभालने के बाद एक ओर जहां माइंस में आयरन ओर के उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर टाउनशिप क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में निवास करने वाले कर्मचारियों व आम लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता था। बिजली के पुराने पोल आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गए थे।

कई साल से इन बिजली पोल को बदला नहीं गया था। कई पोल में लाइट ही नहीं लगा था। इस कारण रात में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। टाउनशिप में बिजली की समस्या संज्ञान में आने के बाद तुरंत जरूरी प्रक्रिया शुरू की।

टाउनशिप क्षेत्र की 17 सीमेंट पोल को हटाकर लोहे का रेल पोल लगाया जा रहा है। जिससे आंधी-तूफान के समय बिजली पोल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका नहीं रहेगी। गौरतलब है कि बीएसपी टाउनशिप में बरसात व आंधी में बिजली के खंभे पर पुराने पेड़ गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे देखते हुए बीएसपी बिजली विभाग ने 3.50 लाख का टेंडर कर 17 लोहे का रेल पोल लगाया जा रहा है। बीएसपी ने अधिकारी व कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त टाउनशिप बनाया। पूरे क्षेत्र में बिजली के लिए खंभे लगाया गया था। लेकिन सीमेंट का पोल होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण बिजली नहीं होने से रात के समय लोग को अंधेरा का सामना करना पड़ता था। इस सब बात को लेकर संबधित विभाग को कई बार शिकायत की गई। लेकिन टाउनशिप में पहले पदस्थ बिजली विभाग के अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं था।

बीएसपी के बिजली विभाग की जिम्मेदारी अतुल काले को
बीएसपी के बिजली विभाग के सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल अतुल काले को अब प्रभार दिया गया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद टाउनशिप में बिजली की समस्या को दूर करने स्थल निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप को अवगत कराया। मुख्य महाप्रबंधक ने लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टेंडर कर बिजली पोल लगाने के लिए निर्देश दिए। टेंडर कर टाउनशिप क्षेत्र में 17 स्थानों पर लोहे के पोल लगा रहे हैं। इससे अब टाउनशिप में बिजली की समस्या दूर होगी। वहीं लोग को रात में भी आने-जाने में सुविधा होगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3