खुशी दोगे तो खुशी मिलेगी गम दोगे तो गम मिलेगा ,,,किशोर
श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के 39, वे दिन भुसावल महाराष्ट्र से मशहूर अमर किशोर म्यूजिकल पार्टी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया संध्या 7:00 बजे आरंभ हुआ 10:00 बजे समापन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई।
किशोर भाई ने कहा की खुशी दोगे तो खुशी मिलेगी गम दोगे तो गम मिलेगा जैसा व्यवहार करोगे वैसा ही आपको रिटर्न मिलेगा। लेकिन भगवान के दर पर आप आओगे और भक्ति से प्रेम से श्रध्दा से मांगोगे तो भगवान तुम्हें इतना देगा कि तुम ले ले कर थक जाओगे पर भगवान दे दे कि नहीं थकेगा। भगवान की कृपा अनंत है बस जरूरत है सच्ची भक्ति की और हमारे आराध्य देव भगवान झूलेलाल तो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं अपने भक्तो पर। अपने भगवान पर विश्वास रखो भरोसा रखो तो सारे कष्ट अपने आप ही दूर हो जाएंगे जिसे विश्वास नहीं है वही दर-दर भटकता है और अपने धर्म को छोड़कर अन्य धर्मों में जाता है पर मुक्ति तभी भी नहीं मिलेगी इसलिए भक्ति में ही शक्ति है अपनी अमृतवाणी से कई भक्ति भरे मधुर भजन गाए जिसे सुनकर भक्तजन झूम उठे।
और कहा कि 2 साल बाद करोना के कारण यहां आए हैं आप लोगों को बहुत याद किया मिस किया चिट्ठी आई है चिट्ठी आई है बिलासपुर से चिट्ठी आई है चालीहा महोत्सव में बुलाया है प्यार की चिट्ठी आई है।
आप लोगों का प्यार ही है जो हमें यहां खींच लाया है।
कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई अरदास की गई विश्व कल्याण के पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इनमें प्रमुख हैं अध्यक्ष जगदीश हरद्वानी रूपचंद डोड़वानी नानक नागदेव विजय दुसेजा जगदीश जगियासी गन्नू चावला मुरली मलघानी उत्तम बोधवानी विजय हरियानी इंद्र गंगवानी प्रीतम नागदेव सेवक वाधवानी महेश आडवाणी प्रकाश शिवदासानी फेरू अडवाणी वह अन्य कई सदस्यों का सहयोग रहा।
श्री विजय दुसेजा जी की खबर