जूनियर डीपीएस बालोद में बच्चों ने समझा त्योहारों का महत्व
बीते 2 सप्ताह में जूनियर डीपीएस बालोद के बच्चों ने फ्रेंडशिप डे , रक्षाबंधन , स्वतंत्रता दिवस , जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी इत्यादि आयोजनों का खूब लुफ्त उठाया और उनके महत्व को समझा कि किस प्रकार से यह सब हमारे अंदर आपसी सद्भावना व मेलजोल की प्रवृत्ति को विकसित करते हैं।
चर्चा के दौरान जूनियर टीम से बालोद की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती प्राची लालवानी ने बताया कि हमारे यहां हेड ऑफिस के निर्देशानुसार समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। वर्तमान समय में जूनियर डीएसपी बालोद , यहां के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतर विकल्प है । हमारे दिल्ली पैटर्न के अनुसार बच्चों को खेल-खेल के साथ ही पढ़ाया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि हमारे यहां केवल pre - Nursery, Nursery, LKG, UKG क्लास ही संचालित है। वर्तमान में जूनियर डीपीएस 20 प्रदेशों के 200 से ज्यादा शहरों में संचालित है।