सिंधी समाज के तारणहार एक ही है भगवान झूलेलाल,, बरखा मां

सिंधी समाज के तारणहार एक ही है भगवान झूलेलाल,, बरखा मां

सिंधी समाज के तारणहार एक ही है भगवान झूलेलाल,, बरखा मां

सिंधी समाज के तारणहार एक ही है भगवान झूलेलाल,, बरखा मां


सिंधु अमरधाम आश्रम, सांई झूलेलाल मंदिर,चकरभाटा से संत सांई लालदास जी व बरखा मां विनोबा नगर में चल रहे  जपूजी पाठ साहेब के चालीहा महोत्सव में आकर सर्व संगत को सत्संग व शब्द कीर्तन के द्वारा निहाल किया,कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल एवं गुरु नानक देव जी के फोटो पर माला अर्पण कर के कि गई इस अवसर पर पूज्य बरखा मां ने अपनी अमृतवाणी में साध संगत को निहाल किया उन्होंने फरमाया कि सिंधी समाज का एक ही तारणहार है वह है भगवान झूलेलाल वे सिंध में भी थे हिंद में भी है और हमेशा सिंधी समाज के साथ रहेगा वह हमें कभी भी छोड़कर नहीं गया है हम ही लोग हैं जो उसे छोड़कर जा रहे हैं वह हमसे कभी दूर नहीं हैं जल और ज्योत में हमेशा वह समाए हुए हैं बस जरूरत है भाव की भक्ति की सिमरन की जब यह तीनों चीजें आप में अंदर समा जाएगी तो आप को साक्षात भगवान झूलेलाल के दर्शन होंगे आपके सारे दुख दर्द दूर होंगे और हमारी पहचान ही हमारा झूलेलाल भगवान है हमारी बोली सिंधी भाषा हमारी संस्कृति उसे ना भूले हम लोग बाहर में जहां भी मिले अपनी भाषा में बातचीत करें बच्चों को भी अच्छे संस्कार दें वह झूलेलाल मंदिर व अन्य मंदिरों में ले जाएं अपने तीज त्योहार को हर्षो ऊल्लास के साथ मनाएं हमें गर्व होना चाहिए कि हम सिंधी हैं वह हिंदू हैं
संतलाल साईं जी ने भी अमृतवाणी से सत्संग के माध्यम से भक्तों को निहाल किया साई जी ने कहा भगवान कोई भी हो वह हर समय अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा पास में खड़ा रहता है बस जरूरत है भक्तों को पहचानने की भगवान तो कहता है मैं तो साया बनकर तुम्हारे साथ चलता हूं तुम्हारे संग संग चलता हूं पर तुम ही हो कि मुझे पहचानते नहीं हो मुझे देखते नहीं हो तो भगवान को पहचाने कैसे देखें कैसे इसके लिए आपको भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की जरूरत है और वह तभी मिलेगा जब आप मोह माया से दूर हट कर भक्ति में डूबे रहो सत्संग में आकर भी अगर आप लोग इन अमृत वचनों को ग्रहण नहीं करते हैं तो आपका सत्संग में आना व्यर्थ है में ये नहीं कहता कि तुम दिन भर भक्ति करो सिमरन करो पर कम से कम 24 घंटे में से 2 घंटे 40 मिनट तो निकालो भक्ति और सिमरन में दो मरने के बाद यह धन दौलत जमीन ज्यादा सब यहीं छूट जाएगा संग में जाएगा वह है भक्ति और सिमरन लोक परलोक में भी काम आएगा साई जी के द्वारा कई भक्ति भरे भजन गाए जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम के अंत में आरती की गई अरदास की गई विश्व कल्याण के लिए पल्लो पाया गया प्रसाद वितरण किया गया पूज्य सिंधी पंचायत विद्या विनोबा नगर भारतीय सिंधु सभा महिला विंग के द्वारा संतलाल साई जी व भाभी मां का फूल माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर श्रीफल देकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया और स्वागत किया गया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत विद्या विनोबा नगर एवं साथ संगत का विशेष सहयोग रहा इनमें प्रमुख हैं।
उमेश भावनानी सुरेश सिदारा , नानक माखीजा, गोवर्धन नागदेव, लक्ष्मण तोलानी, मुरली तोलानी, चंदू मोटवानी , जवाहर सचदेव, फेरूमल आडवाणी,कुंदन डोडवानी यश डोडवानी श्रीमती विनीता भवनानी विजय दुसेजा गोविंद दुसेजा मोहन जेसवानी भारती सचदेव गरिमा साहनी ट्विंकल आडवाणी, नीतू लाधनी, लता जैसवानी, रितु डोडवानी विनोद मेघानी घनश्याम गिडवानी , कमल सबवानी ,भरत चंदानी, शत्रुघ्न जैसवानी, युवा विंग से राहुल छुगानी , सुमित लाधानी, दीपक ड़ोंडवानी, सुनील तोलानी, आदि।


श्री विजय दुसेजा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3