श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव आरंभ हुआ संत लाल साई जी के सानिध्य में बिलासपुर में
बिलासपुर नगर की सामाजिक संस्था श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा विगत 17 वर्षों से श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया जाता रहा है इस वर्ष भी चालिहा महोत्सव मोटूमल सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में मनाया जा रहा है जिसका शुभारंभ श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाटा संत लाल साई जी के कर कमलों के द्वारा विधि विधान के साथ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति पर वह फोटो पर माल्यार्पण कर एवं श्री चालिहा उत्सव की अखंड ज्योत को प्रज्वलित करके की गई
संत लाल साई जी के द्वारा सत्संग के माध्यम से भक्तों पर अमृत की वर्षा की गई साईं जी ने चालिहा महोत्सव की महिमा बताई वह क्यों मनाया जाता है कब से मनाया जाता है यह सब बताया चालिहा महोत्सव सिंध से मनाने की परंपरा आरंभ हुई है जिसे 1000 साल से ऊपर हो गया है जब मिरग बादशाह के जुल्म हिंदुओं पर बढ़ते गए दिन प्रतिदिि दुख तकलीफ परेशानी बड गई तो सभी हिन्दू लोग सिंधु नदी किनारे बैठ कर भगवान झूलेलाल जी की आराधना करने लगे प्रार्थना करने लगे भक्ति में डूबे रहे 40 दिन तक यह सिलसिला चलता रहा
भगवान झूलेलाल जी ने सिंधु नदी से निकल कर साक्षात दर्शन दिया और कहा मैं हमेशा जल और ज्योत में रहूंगा और बहुत जल्द रतन राय के घर माता देवकी की कोख से जन्म लूंगा और आपके जुल्मों का अंत करूंगा
आप लोग चिंता ना करें आपके सारे कष्ट दूर करूंगा तब से चालिहा महोत्सव मनाया जाता है वह इस 40 दिनों में भगवान झूलेलाल की भक्ति में लोग डूबे हुए रहते हैं पूजा-पाठ करते हैं वैसे भी कहा जाता है कोई भी चीज हो उसका दसवंत,,, दसवां हिस्सा दान करना चाहिए चाहे धन का हो चाहे भक्ति का हो चालीहा का भी साल भर का 365 दिन का 40 दिन दसवंत होता है तो हमें 40 दिन अपने प्रभु को याद करना चाहिए और 24 घंटे का दसवंत 2 घंटा 40 मिनट होता है तो हमें भी हर रोज भक्ति करनी चाहिए।
इस अवसर पर साई जी के द्वारा भक्ति भरे भजन गाए गए जिसे सुनकर भक्तजन झूम उठे इस अवसर पर संस्था के द्वारा वह पूज्य सिंधी पंचायत जूना बिलासपुर के द्वारा संतलाल साईं जी का फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया शाल श्रीफल से सम्मान किया गया साई जी ने भी सभी समाज के वरिष्ठ अध्यक्षों को सम्मानित किया एवं पूज्य सिंधी महिला विंग जूना बिलासपुर के अध्यक्ष व सभी सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया ।
पत्रकार दिलीप जगवानी एवं कैमरामैन साहू का भी शाल ओढ़ाकर श्रीफल देकर सम्मान किया कार्यक्रम के आखिर में अरदास की गई विश्व कल्याण के पल्लो पाया गया आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया वह भंडारे का आयोजन किया गया भक्तजनों ने भंडारा ग्रहण किया प्रतिदिन होनेे वालेे कार्यक्रम इस प्रकार हैं सुबह 8:30 बजे हवन 9:00 बजे आरती 9:30 बजे प्रसाद वितरण संध्या 8:00 बजे 8:30 बजे आरती 9 बजे प्रसाद वितरण प्रति शुक्रवार दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक आम भंडारा एवं रात्रि 8:00 बजे महा आरती का आयोजन किया गया है ।
आज के इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोग शामिल थे इनमें प्रमुख हैं अध्यक्ष भाई जगदीश हरद्वानी गोपी ठारवानी भाई रूप चंद डोडवानी नानकराम नागदेव विजय दुसेजा जगदीश जगियासी फेरू अडवाणी हरीश हरद्वानी महेश आडवाणी प्रीतम दास नागदेव अशोक शिवदासानी सेवक राम वाधवानी प्रताप लालचंदानी अमर वाधवानी मुरली मलघानी इंद्रजीत गंगवानी गन्नू चावला कमल हरद्वानी श्याम हरियानी सुरेश सिदारा हीरा सीदारा नरेश मूलचंदानी मोती मखीजा शंकर हिरवानी अजय टहल्यानी रमेश टेकचंदानी बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।
श्री विजय दुसेजा जी की खबर