रेलवे विभाग द्वारा बेदखली का आदेश दिया जा रहा है सांसद मंडावी ने रेल मंत्री जी को कराया अवगत
रेलवे विभाग द्वारा बेदखली का आदेश दिया जा रहा है सांसद मंडावी ने रेल मंत्री जी को कराया अवगत
रेलवे विभाग द्वारा बेदखली का आदेश दिया जा रहा है सांसद मंडावी ने रेल मंत्री जी को कराया अवगत
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने रेल मंत्री भारत सरकार श्री अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर दल्लीराजहरा एवं बालोद में रेलवे लाइन से प्रभावित ऐसे अनेक परिवार जो कि कई दशकों से रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि में निवास कर रहे हैं, उन्हें रेलवे विभाग द्वारा बेदखली का आदेश दिया जा रहा है सांसद श्री मंडावी ने रेल मंत्री जी को अवगत कराया कि बेदखली से हजारों परिवार बेघर बार हो जाएंगे अतः ऐसे परिवार के पुनर्वास के लिए सांसद ने रेल मंत्री से भेंट कर उन गरीब परिवारों के लिए पुनर्वास हेतु उचित पहल करने का निवेदन किए। सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने केवटी अंतागढ़ से वाया नारायणपुर कोंडागांव जगदलपुर रेल विस्तारीकरन को भारतीय रेल बजट में 500 करोड़ रु प्रावधान* किए जाने के लिए रेल मंत्री जी के प्रति *धन्यवाद ज्ञापित* कर इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किए। इस अवसर में सांसद श्री मोहन मंडावी जी के साथ माननीया हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल भी भी थी।