एक शाम भगवान झूलेलाल के नाम
श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर
चकरभाटा में भगवान झूलेलाल जी के अवतार दिवस के अवसर पर एक शाम भगवान झूलेलाल के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम शुरुआत रात्रि 8:00 बजे हुई 12:00 बजे समापन हुआ कार्यक्रम में श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप वह बाबा गुरमुखदास सेवा समिति रायपुर के सदस्यों के द्वारा नाटक मंचन किया भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य की गई
नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया एक नाटक में आज जिस तरह पानी की किल्लत हो रही है भूजल स्तर नीचे गिर रहा है लोग पानी को व्यर्थ बर्बाद कर रहे हैं नाटक के माध्यम से लोगों को जागृत किया गया वह बताया गया कि जल ही जीवन है जल का संरक्षण करें जल को व्यर्थ बर्बाद ना करें जल की एक एक बूंद में भगवान झूलेलाल का वास होता है
दूसरे नाटक में बताया गया जिस तरह लोग लड़के की लालच में बेटियों को गर्भ में ही भूर्ण हत्या करवा देते हैं उसके लिए लोगों को जागृत करने के लिए नाटक किया गया किस तरह लड़कियां भी आज तड़के से कम नहीं है वह लड़कियां फौज में वकालत में इंजीनियरिंग में डाक्टरी में घर के हर काम में खेल में राजनीतिक में यहां तक कि चांद में भी लड़की पहुंची इसका संदेश दिया गया कि लड़की किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है हर क्षेत्र में आगे हैं इसलिए लड़का हो या लड़की भेदभाव ना करें लड़की भी पापा की परी है पापा की प्यारी है पापा की राजदुलारी है
कई भक्ति भरे भजनों में शानदार नित्य से सबका मन मोह लिया कार्यक्रम के आखिर में अरदास की गई पल्लो पाया गया विश्व कल्याण लिए प्रार्थना की गई सभी कलाकारों को साई जी के द्वारा उपहार भेंट किए गए आशीर्वाद दिया गया इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया
इस पूरे कार्यक्रम को
सफल बनाने में बाबा गुरमुखदास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप
सिंधी पंचायत चकरभाटा के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
श्री विजय दुसेजा जी की खबर