भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बांटे फल एवं पाठ्य सामग्री।
भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष मालती जोशी एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत बंटी चोपड़े के नेतृत्व में दल्ली राजहरा में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा छात्रावासों में छात्रों को फल पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया। चंद्रकांत
चोपड़े ने बताया कि सेवा ही समपर्ण भाव से आज नगर के गायत्री मंदिर के सामने स्तिथ छात्रावास में छात्रों को निशुल्क पठान सामग्री का वितरण किया गया साथ ही ट्राइबल क्षेत्र में कार्य कर रहे सेवारत कर्मचारियों का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं गमछा देकर किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को भाजपा के जनकल्याणकारी
योजनाओं के संबंध में विस्तुत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राकेश कोसरे जिला कार्यकारिणी सदस्य सागर गनिर नगर महामंत्री अनिल जमुरिया प्रदीप कामडी विकास खरे उपस्थित थे।