सिंधी भाषा दिवस पर हुआ हास्य सिंधी कवि सम्मेलन

सिंधी भाषा दिवस पर हुआ हास्य सिंधी कवि सम्मेलन

सिंधी भाषा दिवस पर हुआ हास्य सिंधी कवि सम्मेलन

सिंधी भाषा दिवस पर हुआ हास्य सिंधी कवि सम्मेलन


बिलासपुर.नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर सिंधी हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया संस्था के अध्यक्ष डॉ.हेमंत कलवानी ने बताया भक्त कंवरराम नगर सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में शाम को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कवि के रूप में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य कव अशोक सुंदरानी  उन्होंने अपनी हास्य, व्यंग  भरी रचनाओं से उपस्थित दर्शकों को खूब हंसाया एवं समाज को बेटियों के प्रति एक बहुत ही सुंदर संदेश भी दिया.उक्त कवि सम्मेलन में नगर के कवि कन्हैया आहूजा, भरत चंदानी, शत्रुघ्न जेसवानी एवं मुस्कान बच्चानी ने भी अपनी व्यंगात्मक एवं हास्य रस से जुड़ी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की.कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री झूलेलाल जी के चित्र पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पी.एन.बजाज ,हरीश भागवानी, डी. डी.आहूजा, डॉ. हेमंत कलवानी एवं कवि अशोक


 सुंदरानी व संस्था के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर महिला विंग की गरिमा शाहनी, सोनी बहरानी,सोनिया कलवानी, रूपल चंदवानी, चंदा ठाकुर, कंचन जेसवानी द्वारा मुख्य वक्ता श्री अशोक सुंदरानी का शाल ,श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया .संस्था द्वारा आमंत्रित सभी कवि जनो का पुष्पहार ,मोमेंटो ,श्रीफल, शाल देकर सम्मानित किया गया.इस बीच संस्था के प्रवक्ता  जगदीश जज्ञासी के  पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के 


 नवनिर्वाचित  अध्यक्ष होने पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष द्वारा   पष्पहार से स्वागत किया गया.सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार उल्हासनगर के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंग जी एवं सन्नी मुलचंदानी का शाल, श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया, उन्होंने सिंधी बोली ,भाषा पर बल देते हुए प्रकाश डाला इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डी.डी.आहूजा, हरीश भागवानी, महेश पमनानी, रामचंद्र प्रेमानी, धनराज आहूजा, राजकुमार कलवानी,मोहन जेसवानी, युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक विधानी, धीरज रोहरा, राम सुखीजा,अमर पमनानी,संस्था के नानक पंजवानी,




 राजकुमार ठारवानी, नरेंद्र नागदेव,  अशोक हिंदूजा, प्रकाश जज्ञासी,  सुरेश वाधवानी , लक्ष्मण दयालानी, सतीश लाल, श्रीचंद दयालानी,रमेश मेहरचंदानी,   रेवाचंद रेलवानी, प्रताप पारवानी के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे. मंच का संचालन संस्था के संरक्षक डॉ.रमेश कलवानी ने किया.
भवदीय- विजय दुसेजा

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3