गोंडवाना गोड़ महासभा तहसील इकाई दल्ली राजहरा द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
दल्लीराजहरा/डोंडी:-गोंडवाना गोड़ महासभा तहसील इकाई दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डोंडीलोहारा SDM श्री मनोज मरकाम , तहसीलदार नेहा ध्रुवे, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बालोद श्री प्रेमलाल कुंजाम, महिला प्रभाग गोंडवाना गोड़ महासभा जिलाध्यक्ष गीतेश्वरी ठाकुर, जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुवे, उपाध्यक्ष तुलसी राम कोलामे, घना राम आरकारा, रेलवे महाप्रबंधक संतोष कुमार शाह, डीजीएम भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली सलाम सर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र उईके, कोषाध्यक्ष दिलीप मंडावी, युवा प्रभाग अध्यक्ष नीरज ठाकुर, केकती मंडावी अध्यक्ष महिला प्रभाग दल्ली,जिला उपाध्यक्ष मंजू प्रभाकर, कीर्तिलता उइके,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम डोंडीलोहारा श्री. मनोज मरकाम जी के द्वारा उनके उद्बोधन में गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के नए निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व समाज को अपने संवैधानिक हक अधिकार को जानने और उसे पाने के लिए सहयोग की उपेक्षा की है , और साथ में समाज को आगे व सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा दी। मरकाम सर के द्वारा आयोजन समित को धन्यवाद दिया गया उनको इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान व स्वागत किया गया,
कार्यक्रम का सम्मापन आभार व्यक्त श्री शिया राम ध्रुव जी ने किया।