आनंद मेले में जादुगर लाल ने दिखाए अपने जादू के जौहर

आनंद मेले में जादुगर लाल ने दिखाए अपने जादू के जौहर

आनंद मेले में जादुगर  लाल ने दिखाए अपने जादू के जौहर

आनंद मेले में जादुगर  लाल ने दिखाए अपने जादू के जौहर 

 
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, युवा विंग, महिला विंग एवं समस्त वार्ड पंचायतें के तत्वधान में बिलासपुर में पहली बार संयुक्त रुप से आनंद मेले का भव्य आयोजन किया गया । श्री झूलेलाल मंगल धाम तिफरा बिलासपुर में
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति पर माला पहना कर, आरती करके की गई ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें 12 ग्रुप  ने भाग लिया । बच्चों, युवा–युवतियों और महिलाओं ने अलग अलग ग्रुप बना कर अलग-अलग वेशभूषा में सिंधी भजनों में सिंधी गीतो में एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा के जोहर  दिखाएं ।  आंखो मे पट्टी बांधकर म्यूजिक की धुन पर सिंधी सेज का प्रदर्शन किया इसे देखकर उपस्थित सभी लोगों ने तारीफ की ।  अलग-अलग ग्रुप में अपने-अपने अलग-अलग प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया । जज के रूप में सुनीता खत्री एवं नीतू गिदवानी ने सभी ग्रुप के डांस को देखा । नित्य को देखा एवं बड़ी मुश्किल से फर्स्ट सेकंड थर्ड का चुनाव किया गया ।

प्रथम  रहा सिंध ग्रुप, दूसरा स्थान  रहा झूलन जी प्यारू और
तीसरा स्थान मिला अमर लाल जा  प्यारा । 
बाकी ग्रुपों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया ।

इस आनंद मेले का आकर्षण का केंद्र रहा जलगांव से आए मशहूर जादूगर के लाल, जो पब्लिक में घूम घूम कर अपने जादू का प्रदर्शन किया एवं मंच में अपने जादू के जौहर दिखाए जैसे कपड़ों के अलग-अलग टुकड़ों को जोड़कर तिरंगा झंडा बनाना अलग-अलग रंग बिरंगी फुलझड़ी निकालना जादू से टेबल को हवा में ऊपर करना वह ऐसे अन्य मनमोहक जादू के प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया ।

इस आनंद मेले में कई खाने-पीने के भी व्यंजन के स्टाल लगाए गए थे जैसे चार्ट गुपचुप पाव भाजी बर्गर नमकीन के स्टाल खाने-पीने के स्टाल सिंधी व्यंजन स्टाल और सभी के रेट नॉरमल रखे गए थे ताकि अधिक से अधिक जनता लाभ उठा सके । बच्चों के लिए झूले गेम्स का भी आयोजन किया गया था । बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सपरिवार शामिल होकर इस आनंद मेले का आनंद उठाया । आने वाले लोगों के लिए लकी ड्रा भी किया गया जिसमें 13 लकी ड्रा निकाले गए । 
मंच संचालन रेखा आहूजा और गरिमा साहनी ने किया ।
आभार व्यक्त कमल बजाज ने किया

इस बेहतरीन कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य सिंधी सेंट्रल  पंचायत के संरक्षक देवीदास वाधवानी प्रकाश गवलानी डी डी अहूजा किशोर गेमनानी अर्जुन तिरथानी  प्रभाकर मोटवानी
अध्यक्ष पी एन बजाज
महामंत्री कमल बजाज, धनराज आहूजा, हरीश भगवानी, गोवर्धन मोटवानी, जगदीश संतानी, रमेश लालवानी, नानकराम खटूजा नंदलाल पूरी, शंकर मनचंदा, युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक विधानी 
महामंत्री नीरज जगियासी
कोषाध्यक्ष विक्की कोटवानी
भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती विनीता भावनानी प्रदेश महामंत्री गरिमा शाहनी  नगर अध्यक्ष श्रीमती कंचन मलघानी श्रीमती रेखा आहूजा श्रीमती मोनिका सिदारा चंदा ठाकुर कीर्ति सिरर्वानी   भारतीय सचदेव आदि सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

श्री विजय  दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3